फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth abducted in broad daylight from Baltikra intersection.

Deoria News: बलटिकरा चौराहे से युवक का दिन दहाड़े अपहरण

Tue, 29 Sep 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 29 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Youth abducted in broad daylight from Baltikra intersection.
देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के बलटिकरा चौराहे पर बाइक में हवा भरवा रहे आयुष सिंह का चार पहिया सवार बदमाशों ने सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे अपहरण कर लिया। इससे सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजन ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे के बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी अभिजीत आर शंकर ने अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई हैं। सरेराह हुए इस वारदात से लोग सहम गए। बताया जा रहा है कि आयुष का विवादों से पुराना नाता रहा है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल गांव के महुआबारी टोला निवासी आयुष सिंह (24) पुत्र राजेश सिंह महुआडीह चौराहा स्थित काली मंदिर के पास मकान बनवा कर परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की दोपहर में बलटिकरा चौराहे पर एक दुकान पर आयुष अपनी बाइक में हवा भरवा रहा था। इसी बीच दोपहर करीब 2:30 बजे चार पहिया वाहन महुआडीह की तरफ से आई।
विज्ञापन

तहरीर में कहा गया है कि चार पहिया वाहन में सवार लोगों ने आयुष के पास आकर गाड़ी रोकी और जबरन उसका हाथ पकड़ कर खींच कर वाहन में बैठा कर देवरिया की तरफ भाग निकले। चौराहे से करीब 200 मीटर आगे बढ़ने के बाद सेखौना चौराहे से बरपार वाला मार्ग पकड़कर भाग गए। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। मौके पर जुटे लोगों ने आयुष के परिजन को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर आस-पास के थानों को अलर्ट भेज कर नाकेबंदी कराकर वाहन को पकड़ने की कोशिश की गई मगर अपहरणकर्ता भागने में सफल हो गए। घर के लोगों ने पुलिस से आयुष को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से जल्द सकुशल मुक्त कराने की मांग की। वहीं, पुलिस ने सामने लगे एक दुकान में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की। फुटेज निकलवा कर कब्जे में ले लिया।
आयुष के पिता राजेश सिंह ने बताया कि बिना नंबर प्लेट की हरे रंग की चार पहिया गाड़ी बेटे की रेकी कर रही थी। कई बार आज आई और गई। शाम को दुकान पर बाइक में हवा भरवाते समय बेटे को अकेले देखकर मुंह पर नकाब जैसे काला कपड़ा ओढ़ाकर उसका मुंह बंद कर जबरन गाड़ी में बैठाकर भाग निकले। बेटे की जान को खतरा है। आयुष की मां विजयलक्ष्मी ने पति के साथ थाने जाकर पुलिस को तहरीर देकर बेटे के बरामदगी की गुहार लगाई।
..
कोट्र

महुआडीह क्षेत्र के बलटिकरा बाजार से एक युवक के अपहरण की सूचना पर उच्चाधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच की। परिजन से तहरीर प्राप्त कर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घटना के पर्दाफाश के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत चार अन्य टीमें गठन की गई हैं।


--संजय कुमार, रेड्डी सीओ सिटी
...

विवादों से आयुष का पुराना नाता, दर्ज हैं कई संगीन मामले
पिपरा मदन गोपाल गांव के आयुष ने महुआडीह में कीमती जमीन खरीदकर आधुनिक सुविधाओं से युक्त आलीशान बहुमंजिली मकान बनवाया है। बताया जा रहा है जिले में कई अन्य जगह संपत्ति के अलावा लखीमपुर खीरी, राजस्थान के जयपुर में भी उसकी संपत्ति है। लग्जरी वाहनों के बार-बार बदलने और महंगे शौक और अलग जीवन शैली भी चर्चा में है। फर्जी खाता खुलवाकर विदेश से पैसा मंगाना, साइबर क्राइम और साइबर ठगी जैसे मामलों में भी आयुष और इससे जुड़े युवकों का नाम तेजी से उछला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed