{"_id":"665b7f68bec113c71903c6d6","slug":"youngster-beaten-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-126935-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फोन से बाहर बुलाकर किशोर का सिर फोड़ा, मां को भी दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फोन से बाहर बुलाकर किशोर का सिर फोड़ा, मां को भी दौड़ाया
Sun, 02 Jun 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, बहनों को भी देखकर हमेशा कसते हैं फब्तियां
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर में घर में सोए किशोर को दोस्तों ने फोन कर बाहर बुलाया। हाथ में पहने लोहे के कड़े से उसका सिर फोड़ दिया। मां पहुंची तो उसे दौड़ा लिए। आरोप है कि आरोपी पीड़ित की बहनों को देखकर फब्तियां कसते रहते हैं।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 16 वर्षीय किशोर कस्बे के एक इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा में पढ़ाई करता है। वह पड़ोस के गांव में कोचिंग जाता था। एक माह से छात्र ने शिक्षक से नाराज होकर कोचिंग जाना छोड़ दिया था। आरोप है कि छात्र के दोस्तों ने कोचिंग सेंटर के शिक्षक से मोबाइल फोन पर बात कर पीड़ित छात्र के बारे में कुछ शिकायत की और जब शिक्षक ने कुछ कहा तो उनकी बातों की रिकार्डिंग कर छात्र को लाकर सुना दिया। इससे छात्र नाराज होकर कोचिंग जाना ही बंद कर दिया। शिक्षक ने गार्जियन से पूछा कि क्यों कोचिंग नहीं आ रहा है। फिर शिक्षक को आरोपियों की हरकतों के बारे में जानकारी हुई।
उधर, दोस्तों ने इसी बात को लेकर शनिवार की दोपहर में छात्र को फोन कर गांव के बाहर मंदिर पर बुलाया और उसपर हमला कर सिर फोड़ दिया। उलाहना देने गई तो मारपीट पर उतारू हो गए। मां का आरोप है कि यही आरोपी बेटियों को देखकर फब्तियां कसने लगते हैं। इनके डर से बेटियां बाहर नहीं निकलती हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की मां थाने में तहरीर दी है। जांच कराकर आरोपियों पर कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने मामले से अनभिज्ञता जताई।