फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Younger brother fired bullets at elder brother in broad daylight at the intersection

Deoria News: छोटे भाई ने चौराहे पर दिनदहाड़े बड़े भाई पर दागीं ताबड़तोड़ गोलियां

Wed, 07 May 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 07 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Younger brother fired bullets at elder brother in broad daylight at the intersection
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। बरवा मीरछापर चौराहे पर मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे जमीन के बंटवारे के लिए दो भाइयों में विवाद हो गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान छोटे भाई ने लाइसेंसी पिस्टल से बड़े भाई पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
विज्ञापन

गोलियां शंभूनाथ पांडेय के पैर में लगीं। गोली की आवाज से चौराहा पर अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से घायल शंभूनाथ को स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया गया।
विज्ञापन

उधर, आरोपी घटना स्थल से मौका देख भाग गया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। जानकारी के अनुसार, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरवा मीरछापर गांव के 55 वर्षीय शंभू नाथ पांडेय तीन भाई हैं। स्थानीय चौराहा पर इनका मकान है। भवन जर्जर होने की वजह से ध्वस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि भवन निर्माण, बंटवारे और रुपये के लेनदेन को लेकर मंगलवार को शंभूनाथ पांडेय का छोटे भाई से चौराहा स्थित मकान पर कहासुनी हो गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी बीच छोटे भाई ने लाइसेंसी पिस्टल से बड़े पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां शभूनाथ के दाहिने पैर में लगीं। शंभू नाथ की बेटी रचना पांडेय ने डायल 112 पर फायरिंग की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों को वारदात की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी संजय रेड्डी ने चौराहे के लोगों से वारदात के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed