{"_id":"6adba84ef1afb98d930c35de","slug":"young-woman-climbs-mobile-tower-insisting-on-marrying-her-lover-deoria-news-c-208-1-deo1049-194995-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती
Sat, 24 Oct 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
टावर पर चढ़ी युवती को उतार कर अपने साथ ले जाती पुलिस।
देवरिया। प्रेमी से शादी करने की मांग को लेकर शुक्रवार को एक युवती लार थाना क्षेत्र के पिंडी स्थित केनरा बैंक की शाखा के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
युवती को टावर पर चढ़ा देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों समझाने-बुझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।
पुलिस के अनुसार लार क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने ही गांव के एक युवक से प्रेम करती है। वह उससे शादी करना चाहती थी। इसी मांग को लेकर वह पिंडी में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
पुलिसकर्मियों ने युवती को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित उतार लिया गया। इसके बाद पुलिस युवती को लार थाने ले गई।
इंस्पेक्टर लार निर्भय सिंह ने बताया कि युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है।