{"_id":"6ad11d28218eba25c30a4cad","slug":"young-man-who-returned-home-for-dussehra-dies-in-an-accident-deoria-news-c-7-1-gkp1032-1487223-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दशहरा मनाने घर आए युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दशहरा मनाने घर आए युवक की हादसे में मौत
Fri, 16 Oct 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
बघौचघाट। दशहरा मनाने गुजरात से घर आए 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में घायल होने के बाद बृहस्पतिवार को गोरखपुर के निजी अस्पताल में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, छह भाइयों में सबसे छोटे सूरज की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। अहिरौली टोला निवासी सुदर्शन प्रसाद का बेटा सूरज गुजरात में क्रेन चालक था। मंगलवार को वह बुलेट से केडी चौराहे की ओर जा रहा था।
पकहां-बघौचघाट मार्ग पर मलवाबर गांव के आगे अज्ञात वाहन ने उसकी बुलेट में टक्कर मार दी थी। बेटे की मौत से मां बेबी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। अविवाहित सूरज परिवार की आर्थिक मदद करता था। संवाद