{"_id":"653414e82de923ed060b5d56","slug":"young-man-returning-home-after-leaving-friend-dies-in-road-accident-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-11033-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दोस्त को छोड़कर घर आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दोस्त को छोड़कर घर आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
Sat, 21 Oct 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 21 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में दोस्त को गांव छोड़कर घर आ रहा युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। अनियंत्रित बाइक के पुलिया से टकरा जाने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह एक सप्ताह पहले दशहरा पर्व मनाने घर आया था। मौत की जानकारी मिलते ही घर पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी गोविंद कनौजिया (20) पुत्र महेंद्र कनौजिया बाहर रहकर काम करता था। दशहरा पर्व घर पर मनाने के लिए वह एक सप्ताह पहले ही बाहर से आया था। शुक्रवार की रात वह अपने दोस्त को छोड़ने गौतम चक मठिया गांव बाइक से गया। दोस्त को छोड़ने के बाद वह अकेले घर वापस लौट रहा था। अभी वह डुमरी मठिया मार्ग स्थित पुलिया के पास पहुंचा था कि बाइक अनियंत्रित हो गई और नहर के पुलिया से टकरा गई। हादसे में गोविंद को गंभीर चोट आई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो का बुरा हाल है।