फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Young man murdered with sharp weapon in Deoria deep injury marks on head

Deoria Murder: धारदार हथियार से युवक की हत्या, सिर पर गहरे चोट के निशान; घर से दूर से सो रहा था

Sun, 15 Oct 2023 11:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 Oct 2023 11:24 AM IST
सार

Deoria Murder: देवरिया में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मौके पर पहुंचे एसपी ने घटना के खुलासे के लिए एसओजी टीम को लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Young man murdered with sharp weapon in Deoria deep injury marks on head
हंसनाथ तिवारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया के भटनी के बलुआ अफगान गांव में सिर में धारदार हथियार से वार कर बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना शनिवार की रात की बताई जा रही है।  मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


मृतक मां -पिता का इकलौता संतान था। घटना के बाद परिवारीजन बदहवाश है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वही मौके पर पहुंचे एसपी ने स्थानीय थाने के अलावा एसओजी टीम से मामले के पर्दाफाश के निर्देश दिए है। 
विज्ञापन


भटनी के बलुआ अफगान गांव के डाक टोला निवासी नरेंद्र नाथ तिवारी एक प्राइवेट स्कूल में बड़े बाबू है। उनका 28 वर्षीय एकलौता बेटा हंसनाथ तिवारी उर्फ बिट्टू  शनिवार की रात भोजन के उपरांत घर से दूर टीन शेड में सोने चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे पड़ोसी गाय को रोटी देने गया तो बिट्टू को कराहते देखा। शोर मचाने पर लोग जुट गए। लोगों ने देखा कि उसके सिर से खून निकल रहा है। घायल अवस्था में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने गम्भीर स्थिति देख गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर युवक की मौत हो गई। 

घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। रविवार भोर में मौके पर पहुंचे एसपी संकल्प शर्मा ने स्थानीय पुलिस के अलावा एसओजी को मामले की जांच करने को कहा है। करीब नौ बजे अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। इधर घटना से नाराज ग्रामीणों ने जल्द हत्या रोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed