{"_id":"626bc56e903fa243543ceec4","slug":"young-man-killed-in-road-accident-after-clash-with-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: बाइक सवार युवक पेड़ से टकराया, मौत, हेलमेट लगाता तो बच जाती जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: बाइक सवार युवक पेड़ से टकराया, मौत, हेलमेट लगाता तो बच जाती जान
Fri, 29 Apr 2022 04:33 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 29 Apr 2022 04:33 PM IST
सार
एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि बाइक पेड़ से टकराने से युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र से भटनी आ रहे एक युवक की बाइक शुक्रवार दोपहर पेड़ टकरा गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। हादसा पिपरा विठ्ठल गांव के सामने भटनी-भिंगारी मार्ग पर हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
खामपार थाना क्षेत्र के धरमखोर करन गांव निवासी यशवंत यादव किसी काम से भटनी बाजार जा रहा था। अभी वह भटनी इलाके के पिपरा विठ्ठल (गिरी टोला) गांव के सामने पहुंचा था कि अचानक उसकी बाइक सड़क के किनारे लगे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
तेज आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। गांव और ननिहाल दादर टोला से उसके परिजन व रिश्तेदार सीएचसी पहुंच गए। बेटे का शव देख मां दहाड़े मार कर रोने लगी।
विज्ञापन
वही पत्नी बार-बार बेहोश हो जा रही थी। इसके भाई और अन्य परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल है। इस बाबत एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि बाइक पेड़ से टकराने से युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।