फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Young man informed police about consuming poison, died during treatment

Deoria News: युवक ने पुलिस को दी जहर खाने की दी सूचना, इलाज के दौरान मौत

Thu, 17 Oct 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 17 Oct 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Young man informed police about consuming poison, died during treatment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। मझौली राज नगर पंचायत के शिक्षा नगर वार्ड में अपने ससुराल आए एक युवक ने बुधवार की रात डायल 112 नंबर को फोन कर बोला साहब मैं जहर खा लिए हूं मुझे बचा लीजिए। यह सुन कंट्रोल रूम में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 नंबर की टीम ने आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही में हड़कंप मच गया।

बिहार प्रांत के सिवान जिला के दरौली थाना क्षेत्र के ककरिया डीह गांव निवासी गोविंद चौहान (32) पुत्र रामप्रीत चौहान की शादी 10 वर्ष पहले नगर पंचायत के शिक्षा नगर वार्ड निवासी सुभाष चौहान की बेटी आरती के साथ हुई थी। जिसके दो बच्चे भी हैं। जिसमें एक लड़की अर्चना 8 वर्ष तथा एक लड़का आर्यन 6 वर्ष है। शादी के कुछ दिन बाद से आरती देवी अपने मायके में ही ज्यादातर रहती थी। पत्नी के मायके में रहने के वजह से गोविंद भी कुछ दिनों से ससुराल में रह रहा था। सूत्रों की माने तो 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर बताया कि मैं जहर खा लिया हूं। यह सुनकर पुलिस हतप्रभ रह गई। डायल 112 नंबर पुलिस पहुचीं और उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाई जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय देवरिया भेज दिया। इस ममाले में चौंकी प्रभारी और कोतवाल और सीओ से बात करने का प्रयास किया गया तो किसी का फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed