{"_id":"68a8c2a3e53f7a709a036d47","slug":"young-man-dies-after-being-hit-by-patliputra-express-deoria-news-c-208-1-deo1009-161449-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पाटलिपुत्र एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पाटलिपुत्र एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत
Sat, 23 Aug 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के जिगिना मिश्र गांव निवासी एक युवक की पाटलिपुत्र एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गयी। वह शुक्रवार की रात एक रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था। वापस लौटते समय रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। इसकी जानकारी पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची जीआरपी शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
भटनी के जिगिना मिश्र गांव निवासी जगतनारायण मिश्र का बेटा देवाशीष मिश्र नकहनी चौराहे पर अपने पिता के साथ चाय की दुकान चलाता था। परिवारीजनों के अनुसार वह शुक्रवार की रात किसी रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था। वापस लौटने पर नगर स्थित 116 नम्बर रेलवे फाटक ट्रेन की आने की सूचना पर बन्द था। वह साइड से अन्य लोगों के साथ रेलवे ट्रैक पार करने लगा इसी दौरान पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के पॉकेट से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त की। सूचना मिलते ही पिता सहित पूरा परिवार मौके पर पहुंच गया। परिजन बेटे का शव देख दहाड़े मार कर रोने लगे। देवाशीष अपने पिता के साथ कलकत्ता रहता था। करीब एक साल से वह स्थानीय बाजार में दुकान चला रहा था। उसके मौत से जिगिना मिश्र गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीण बदहवास परिजनों को संभालने में जुटे है। जीआरपी एसओ भटनी आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।