{"_id":"5dab46248ebc3e0148604eea","slug":"young-dies-after-being-hit-by-a-train-deoria-news-gkp3261687125","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल गए युवक की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल गए युवक की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन
मृतक विनोद यादव का फाइल फोटो
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल आए युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
रात में किसी बात को लेकर ससुराल वालों से हुआ था विवाद
सुबह विवाद होने पर पहुंची थी डायल-100 सेवा की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। स्थानीय थानाक्षेत्र के दनउर गांव के फुलमान टोला स्थित ससुराल आए एक युवक ने शनिवार को ट्रेन से कटकर जान दे दी। शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर ससुराल वालों से विवाद हुआ। सुबह विवाद होने पर पत्नी की सूचना पर डायल-100 पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाक्षेत्र के मदनचक गांव निवासी रामसागर यादव के 35 वर्षीय पुत्र विनोद यादव की ससुराल दनउर के फूलमान टोला निवासी संवरू यादव के यहां है। संवरू यादव का घर रेलवे लाइन के किनारे है। विनोद की पत्नी सरिता देवी पिछले कई वर्षों से मायके में रहती है। विनोद शुक्रवार की रात ससुराल पहुंचा। किसी बात को लेकर रात में ससुरालवालों से विवाद होता रहा। सुबह भी विवाद होने पर पत्नी सरिता देवी ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचकर विनोद यादव को थाने ले जाने का प्रयास करने लगी, लेकिन वह आनाकानी करता रहा। पुलिस जबरन गाड़ी में बैठाई तो वह लघुशंका करने के बहाने उतरा और रेलवे लाइन के अप ट्रैक पर भागने लगा। सामने से आ रही अप आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर उसने जान दे दी। सूचना पर थानाध्यक्ष दीपक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि पत्नी सरिता देवी ने तहरीर दी है। अन्य किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।