फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   yogesh became sanyojak of sanskrit shikshak sangh

उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षक संघ का गठन, संयोजक बने डॉ. योगेश

Tue, 21 Jul 2020 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
yogesh became sanyojak of sanskrit shikshak  sangh
उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षक संघ का गठन, संयोजक बने डॉ. योगेश
विज्ञापन

संस्कृत भाषा के उन्नयन एवं विकास के लिए कार्य करने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षक संघ कीप्रदेश कार्यकारिणी का गठन सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया गया। इसमें बैकुंठपुर पौहारी संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार चतुर्वेदी को संगठन का प्रदेश संयोजक व महामंत्री बनाया गया।

उन्होंने बताया कि भारत की सबसे प्राचीन एवं भारतीय संस्कृति के पोषक संस्कृत भाषा के उन्नयन एवं संस्कृत महाविद्यालयों, माध्यमिक एवं संबद्ध प्राथमिक विद्यालयों में कार्य कर रहे शिक्षकों के हित व विकास के लिए इस नए संगठन का गठन किया गया है। इसमें वाराणसी के डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी को अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष के लिए श्रीबाबा दौलत गिरी संस्कृत महाविद्यालय, लखनऊ के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार मिश्र, श्रीगोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ, गोरखनाथ गोरखपुर के प्राचार्य डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, श्री गौरीशंकर संस्कृत महाविद्यालय सुजानगंज, जौनपुर के प्राचार्य डॉ विनय कुमार त्रिपाठी, श्री हयग्रीव रामानुज संस्कृत महाविद्यालय बड़ा खटला वृंदावन, मथुरा के प्राचार्य संजय दूबे, संस्कृत विद्या प्रबोधिनी महाविद्यालय, कुशीनगर के प्राचार्य प्रभुनाथ पांडेय को चुना गया है। मंत्री पद के लिए श्री विद्या विनोदादर्श संस्कृत महाविद्यालय कानपुर के प्राचार्य दिनेश कुमार मिश्र व श्री गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ गोरखपुर के विभागाध्यक्ष डॉ. रोहित कुमार का चयन किया गया है। संगठन मंत्री के लिए श्री बीरा बाबा रामदुलारे शुक्ल नेताजी सुभाष चंद्र बोस संस्कृत माध्यमिक विद्यालय संतकबीरनगर के प्रधानाचार्य बृजेश पांडेय, महाजनान संस्कृत महाविद्यालय बहराइच के प्रधानाचार्य मधुर मोहन मिश्र, जौनपुर के अतुल द्विवेदी व गोरखपुर के प्रवक्ता मनीष सिंह को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed