{"_id":"649489ef013d6a72b90a64b4","slug":"yoga-event-in-sport-deoria-news-c-7-1-216008-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भोपाल में देवरिया का डंका, राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में दुर्गेश को दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भोपाल में देवरिया का डंका, राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में दुर्गेश को दूसरा स्थान
Thu, 22 Jun 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में दुर्गेश ने देवरिया का डंका बजाया। उसने विभिन्न प्रदेश से आए विद्यार्थियों को छकाते हुए माध्यमिक बालक वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया है। साथ ही वह इंटरनेशनल योग ओलंपियाड में हिस्सा लेने के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके पूर्व वह मंडल और राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके हैं। उनकी इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
देवरिया के तरकुलवा विकास खंड के मठिया महावल गांव के रहने वाले किसान राम शरण कुशवाहा के पुत्र दुर्गेश कुशवाहा को बचपन से ही योग के विभिन्न आसनों को सीखने की ललक थी। बचपन से बड़े पिता साधू शरण कुशवाहा ने उसे योग की विभिन्न क्रियाओं में पारंगत किया है। वर्तमान में वह गोरखपुर के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में 10 वी के छात्र है। 26 जून को लखनऊ राजकीय इंटर कॉलेज हुसैनाबाद में आयोजित प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी योग ओलंपियाड में उसने हजारों प्रतिभागियों को छकाते हुए बालक वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया था। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय एवं एनसीईआरटी के संयुक्त तत्वाधान में भोपाल में आयोजित 18 से 20 जून तक आयोजित राष्ट्रीय योग ओलंपियाड-2023 में उत्तर प्रदेश की ओर से दुर्गेश कुशवाहा ने प्रतिभाग किया। जिसमें सिक्किम, नागालैंड, राजस्थान, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उड़ीसा, वेस्ट बंगाल सहित अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर एवं मैसूर केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय संगठन, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद, राष्ट्रीय आदिवासी विद्यार्थी शिक्षा समिति से आए विद्यार्थियों ने योग की विभिन्न क्रियाओं को दिखाया। जिसमें निर्णायक मंडल ने दुर्गेश कुशवाहा को दूसरा स्थान प्रदान किया। दुर्गेश ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग करना उनका सपना है।