फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   X-ray started adjacent to the bone department of the Medical College

Deoria News: मेडिकल कॉलेज के हड्डी विभाग से सटे शुरू हुआ एक्स-रे

Thu, 24 Nov 2022 02:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2022 02:52 PM IST
सार

चिकित्सा अधीक्षक एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एचके मिश्रा ने कहा कि मरीजों की दिक्कत को देखते हुए पोर्टेबल डिजिटल मशीन से ओपीडी में हड्डी विभाग के पास एक्स-रे शुरू किया गया है, ताकि मरीजों को सहूलियत हो सके। प्रिंटर मंगाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही आ जाएगा। इसके बाद मरीजों को रिपोर्ट भी उपलब्ध होने लगेगी।

विज्ञापन
X-ray started adjacent to the bone department of the Medical College
ेडिकल कालेज के ओपीडी में शुरू हुआ पोटेबल डिजिटल एक्सरे मशीन। संवाद - फोटो : DEORIA

विस्तार

 मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की ओपीडी में हड्डी रोग विभाग से सटे पोर्टेबल डिजिटल मशीन से भी जांच शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों को अब राहत मिलेगी। मरीज के हाथ, पंजा व अन्य छोटे हिस्से का एक्स-रे होगा। दो जगह एक्स-रे होने से मरीजों को आसानी होगी। मरीजों की परेशानी को देखते हुए अमर उजाला में दर्द सहते एक्स-रे के लिए करना पड़ता है इंतजार शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद व्यवस्था आनन-फानन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के पुराने भवन में एक स्थान पर डिजिटल एक्स-रे की व्यवस्था थी। यहां लंबी कतार लगती है। दर्द से परेशान मरीजों को जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। एक दिन में तकरीबन पौने तीन सौ से अधिक मरीजों का एक्स-रे होता है। मरीजों की पीड़ा को देखते अमर उजाला ने 19 नवंबर के अंक में पेज नंबर दो पर दर्द सहते एक्स-रे के लिए करना पड़ता है इंतजार शीर्षक से खबर प्रकाशित किया। इसे मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने गंभीरता से लिया।
विज्ञापन


इसके बाद आनन-फानन हड्डी रोग विभाग से सटे एक कमरे में पोर्टेबल डिजिटल मशीन से एक्स-रे का कार्य शुरू कर दिया गया। बुुधवार को तकरीबन 60 से अधिक मरीजों का एक्स-रे हुआ। हालांकि, प्रिंटर न होने के कारण अभी मोबाइल पर फोटो खींचकर रिपोर्ट दी जा रही है। उसे एंड्रायड मोबाइल में लेकर मरीज चिकित्सक को दिखाकर इलाज करा रहे हैं। इसके शुरू होने से जहां मरीजों को सहूलियत हुई है, वहीं, एक्स-रे सेंटर पर भीड़ भी कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एचके मिश्रा ने कहा कि मरीजों की दिक्कत को देखते हुए पोर्टेबल डिजिटल मशीन से ओपीडी में हड्डी विभाग के पास एक्स-रे शुरू किया गया है, ताकि मरीजों को सहूलियत हो सके। प्रिंटर मंगाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही आ जाएगा। इसके बाद मरीजों को रिपोर्ट भी उपलब्ध होने लगेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed