फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Xen also burnt an effigy of Hiyuwa

हियुवा ने एक्सईएन का पुतला जलाया

Wed, 31 Aug 2016 10:52 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 31 Aug 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Xen also burnt an effigy of Hiyuwa
पुतला जलाया और नारेबाजी की। - फोटो : अमर उजाला
लार। हियुवा नेताओं ने विद्युत उपकेंद्र पर एक्सईएन का पुतला जलाया और नारेबाजी की। भटनी के ब्लॉक अध्यक्ष पर दर्ज हुआ मुकदमा वापस लेने की मांग की गई। बाद में कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता को संबोधित मांगपत्र अवर अभियंता सुधीर यादव को सौंपा। एक सप्ताह में मांग पूरा नहीं होने पर हियुवा नेताओं ने एक्सईएन कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दिया।
विज्ञापन


कर्मचारियों की मनमानी से पटरी से उतरी बिजली व्यवस्था से नाराज हियुवा के भटनी ब्लॉक अध्यक्ष टार्जन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भटनी विद्युत उपकेंद्र पर चार दिन पूर्व तोड़फोड़ की। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर लिया है। इससे नाराज लार विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार को हियुवा नेता अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सलेमपुर एक्सईएन का पुतला जलाया।
विज्ञापन


नाराज कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मनमानी करने का आरोप लगाया। अधीक्षण अभियंता को दिए गए मांगपत्र में मांग की गई है कि लार में हो रहे बिजली कटौती को बंद किया जाए, नगर और देहात के जर्जर बिजली की तारों को बदला जाए। विद्युत उपकेंद्र पर स्थायी एसएसओ की व्यवस्था की जाए और ठेका प्रथा समाप्त हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


भटनी ब्लॉक के अध्यक्ष पर दर्ज हुआ मुकदमा वापस लिया जाए। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र धरना प्रदर्शन हियुवा सलेमपुर में एक्सईएन कार्यालय पर करेगी। पुतला जलाने वालों में विनोद ठठेरा, पप्पू बाबा, मनीष, अंशु सिंह, अशोक सिंह, चुनमुन सिंह, विवेक सिंह, भोला सिंह, गुड्डू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed