फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   wrong question in highschool sanskrit paper

UP Board Exam 2023: हाईस्कूल संस्कृत विषय के प्रश्न में दिया गया पाठ का नाम गलत, असमंजस में रहे परीक्षार्थी

Fri, 24 Feb 2023 10:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Fri, 24 Feb 2023 10:38 AM IST
सार

परीक्षा देने वाली छात्रा खुशी सिंह, तृप्ति कुशवाहा, दीपिका सिंह, संध्या सिंह, खुशबू सिंह, इशिका आदि ने परीक्षा की समाप्ति के बाद बताया कि प्रश्न को लेकर हम लोग सोचते रहे कि आखिर उसके पाठ का नाम क्या लिखा जाए।

विज्ञापन
wrong question in highschool sanskrit paper
पं.दीन दयाल इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर आते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित बोर्ड परीक्षा में बुधवार की सुबह हाईस्कूल संस्कृत विषय की परीक्षा थी। एक सीरीज के पेपर में पूछे गए प्रश्न से संबंधित पाठ का नाम गलत छपा था। इसे लेकर परीक्षार्थी असमंजस में रहे।
विज्ञापन


परीक्षा की समाप्ति के बाद इसे लेकर परीक्षार्थियों ने आपस में चर्चा के दौरान बताया कि हाईस्कूल संस्कृत विषय केसंकेतांक 818 ( डीटी ) के प्रश्न संख्या 26 (क ) ँँ में वयं भारतीया: पाठ के आधार पर रमानाथ का चरित्र चित्रण हिंदी में लिखने के लिए कहा गया था। जबकि परीक्षार्थियों का कहना था कि रमानाथ का चरित्र चित्रण वाला प्रश्न यौतुक: पाप संचय: पाठ से संबंधित है।
विज्ञापन


भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के इंदू बलिराम सिंह इंटर कॉलेज पिपरा बघेल परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल संस्कृत विषय की परीक्षा देने वाली छात्रा खुशी सिंह, तृप्ति कुशवाहा, दीपिका सिंह, संध्या सिंह, खुशबू सिंह, इशिका आदि ने परीक्षा की समाप्ति के बाद बताया कि प्रश्न को लेकर हम लोग सोचते रहे कि आखिर उसके पाठ का नाम क्या लिखा जाए। वहीं उसी विद्यालय के संस्कृत के शिक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि वयं भारतीया: पाठ की जगह पर यौतुक: पाप संचय: होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed