फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Wrestling: The district got the hosting of the sub-junior girls state competition

कुश्ती : जिले को मिली सब जूनियर बालिका स्टेट प्रतियोगिता की मेजबानी

Tue, 27 Dec 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Wrestling: The district got the hosting of the sub-junior girls state competition
कुश्ती : जिले को मिली सब जूनियर बालिका स्टेट प्रतियोगिता की मेजबानी
विज्ञापन

देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में अगले माह बालिका कुश्ती के रोमांच से भरपूर मुकाबले देखने को मिलेंगे। 13 से 15 जनवरी तक यहां प्रदेश भर से जुटीं सब जूनियर महिला वर्ग की पहलवान अपना दमखम दिखाएंगी। इसके लिए यहां तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से होने वाली यह प्रतियोगिता पहले आजमगढ़ में आयोजित होनी थी। प्रदेश कुश्ती संघ की विशेष पहल पर अब इसे देवरिया को आवंटित कर दिया गया है। इसमें 18 मंडल की टीमों के अलावा वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर एवं अयोध्या कुश्ती बालिका छात्रावास को मिलाकर कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

बाहर से आने वाली टीमों को स्टेडियम परिसर में स्थित बहुद्देशीय हाल एवं जिम हाल में ठहराया जाएगा। खिलाड़ियों के भोजन की व्यवस्था भी यही होगी। 13 जनवरी को बाहर से आने वाली टीमें देवरिया पहुंच जाएंगी और इसी दिन खिलाड़ियों का वजन भी होगा। मुकाबले 14 व 15 जनवरी को सुबह 10 से चार बजे तक स्टेडियम में खुले ग्राउंड पर ही मैट बिछाकर होंगे। हर मंडल की टीम में 10 खिलाड़ी शामिल होंगी एवं मुकाबले नाकआउट राउंड के आधार पर प्रदेेश कुश्ती संघ के 12 आफिशियल एवं खेल निदेशालय के दो पूर्व उपनिदेशक अश्वनी कुमार सिंह एवं एआर पटेल की देखरेख में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 भार वर्गों में होगी फ्री स्टाइल की कुश्ती
प्रतियोगिता के लिए 10 भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं। इसमें 40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69, 76 किलोभार वर्ग में फ्री स्टाइल के मुकाबले होंगे। वर्ष 2006, 2007 व 2008 वर्ष में जन्मीं खिलाड़ी ही इसमें प्रतिभाग कर सकेंगी। आयु के सत्यापन के लिए हर प्रतिभागी खिलाड़ी को अपने साथ आधार कार्ड या जन्म प्रमाणपत्र लाना होगा।
दो जनवरी को चुनी जाएगी जिला टीम
सब जूनियर बालिका कुश्ती में प्रतिभाग के लिए जिला टीम का चयन दो जनवरी को स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी तीन जनवरी को गोरखपुर में मंडल ट्रायल में भाग लेंगे। यहां बेहतर प्रदर्शन के आधार पर गोरखपुर मंडल टीम में इनका चयन होगा।

इस सत्र में जिले में पहली बार सब जूनियर स्टेट बालिका वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता आवंटित हुई है। बाहर से आने वाली टीमों को ठहरने व भोजन की बेहतर व्यवस्था दी जाएगी। तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
- राज नरायण प्रसाद, जिला क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed