फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Wrestling players being groomed at the Khelo India Centre

Deoria News: खेलो इंडिया सेंटर में तराशे जा रहे कुश्ती के खिलाड़ी

Fri, 08 May 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 08 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Wrestling players being groomed at the Khelo India Centre
देवरिया। खेलो इंडिया सेंटर में कुश्ती के खिलाड़ी तराशे जा रहे हैं। इससे कुश्ती के दांवपेच सीखकर निकले खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

वहीं आठ खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स काॅलेज और साईं हाॅस्टल में जगह बनाई है। सेंटर की सफलता से उत्साहित खेलो इंडिया ने कुश्ती सेंटर को पांच साल के लिए एक्सटेंशन दे दिया है। इससे आगे और भी खिलाड़ियों को लाभ मिलना तय हो गया है।
विज्ञापन

जिले में पांच साल पहले खेलो इंडिया ने कुश्ती का सेंटर खोला। इसे रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में जगह मिली। खेलो इंडिया ने संसाधन और कुश्ती का कोच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने अपने फंड से कुश्ती का हाॅल बनवा दिया। इसमें खेलो इंडिया से मिले कुश्ती के गद्दे बिछा दिए गए। साथ ही, खिलाड़ियों का अभ्यास बेहतर होता गया।
परिणामस्वरूप यहां प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने पदकों की झड़ी लगा दी। आठ खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर और साईं हाॅस्टल वाराणसी में प्रवेश पाया है। कुश्ती सेंटर की सफलता से प्रभावित खेलो इंडिया ने देवरिया सेंटर को 2031 तक के लिए बढ़ा दिया है। कुश्ती कोच सत्येंद्र कुमार यादव ने बताया कि लगातार खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
30 खिलाड़ियों को हर साल मिलता है प्रशिक्षण : खेलो इंडिया सेंटर में प्रत्येक वर्ष 30 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मिलता है।
इसमें 15 बालक और 15 बालिकाएं होती हैं। हर खिलाड़ी को एक सेट कुश्ती यूनिफार्म, एक सेट ट्रैक सूट और दो जोड़ी जूते निशुल्क दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed