फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Wreak havoc on farmers, 120 acres harvest ash

किसानों पर बरपा कहर, 120 एकड़ फसल राख

Wed, 06 Apr 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 06 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Wreak havoc on farmers, 120 acres harvest ash
परसीया अहिर टोला में लगी आग को बुझाते गांव वाले और फायर सर्विस के लोग।
देवरिया में आग के तांडव का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। पछुआ हवा के झोंकों से 120 एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। गांववालों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसके साथ ही 17 मकान भी आग की जद में आ गए।
विज्ञापन


कोतवाली  इजरही गांव के गेहूं  की फसल में आग लग गई। जो एक किलोमीटर सरेह में फैल गई। करीब 40 एकड़  फसल जलकर राख हो गई। कुछ देर में आग परसिया अहिर तक पहुंच गई और 15 घरों को अपने चपेट  में ले लिया। आग की तबाही देखकर लोग घर से सामान लेकर भागने लगे। गैस  सिलिड़र से लेकर अन्य सामानों को तालाब में फेंक दिया। पछुआ हवाओं के  थपेड़ों ने घी का काम किया। फायर सर्विस गाड़ी के पहुंचने के पहले ही  आग पर काबू  पा लिया गया था।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे के करीब इजरही गांव के दक्षिण सिवान  में आग लग गई। रमेश तिवारी, विष्णु, विशाल, अवधेश, राजेन्द्र, वीरेन्द्र,  गोपाल, लालबहादुर, रामनिवास, अरूण सहित कई किसानों की फसल जलकर रख हो गई।  पछुआ हवा के कारण 40 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। आग परसिया अहिर तक पहुंच गई। आग  से लालमति, व्यास, कमलेश, सुभाष, रघुवीर, रामवृक्ष, छोटेलाल, मिश्री,  रामसेवक, सरिता, पलकधारी सहित पंद्रह लोगों का छप्पर जल गया। रखा में  रखा  नगदी, अनाज, कपड़े, बर्तन, चारपाई सहित रोजना इस्तेमाल होने वाले सामान राख  हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने करीब आग से घरों में करीब दस लाख रुपये के नुकसान  की बात कहीं है। कोटेदार ने आग से प्रभावित लोगों को राशन देने की बात कहीं  है। आग लगने की वजह गांव के लोग तलाश रहे है। बताया जाता कि किसी शरारती  तत्व ने फसल में आग लगा दिया था। आग से कई लोग बेघर हो गए। सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी गांव पहुंच गए।

 
बैैतालपुर प्रतिनिधि के  अनुसार, गौरीबाजार के सिरजम और जमुना गांव में 50 एकड़ से अधिक फसल जलकर  राख हो गई। आग से 27 किसानों का फसल जल गया। फायर सर्विस ने स्थानीय लोगों  की मदद से आग पर काबू पाया। सिरजम गांव के पूर्व छोर चकरोड के पास सुबह नौ  बजे के करीब संदिग्ध हाल में आग लग गई। पास की फसल आग की चपेट में आ गई। आग  से राहुल पांडेय, रामकरनमणि, दीनानाथ मणि, भोलामणि, राजन मणि, ध्रुवतिवारी  तुफानी पटेल, सुरेन्द्र यादव, रामश्रय यादव, तिलक पटेल, वृक्षशर्मा,  प्रमोद मणि, राकेश तिवारी सहित कई किसानों का फसल जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed