{"_id":"69c576c7023df761a407bca3","slug":"worship-maa-mahagauri-and-wash-the-feet-of-girls-deoria-news-c-227-1-sgkp1033-155598-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मां महागौरी की आराधना कर कन्याओं का पखारे पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मां महागौरी की आराधना कर कन्याओं का पखारे पांव
Thu, 26 Mar 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चैत्र नवरात्र अष्टमी पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां महागौरी की आराधना कर सुख समृद्धि और पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए प्रार्थना की। मां के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से मंदिरों में कतार लगी रही। मां को लाल फूल, सिंदूर, पुष्प, फल, नारियल, चुनरी और नैवेद्य आदि अर्पित किए।
चिल्हिया क्षेत्र के शक्तिपीठ पल्टा देवी मंदिर, शोहरतगढ़ नगर पंचायत स्थित भिरंडा समय माता, श्रीराम जानकी मंदिर और कठेला समय माता मंदिर में भोर से घंटा-घड़ियाल बजने से वातावरण भक्तिमय हो गया। घर में कलश की स्थापना कर नौ दिन तक मां की आराधना करने वाले कुछ श्रद्धालुओं ने अष्टमी तिथि पर नौ कन्याओं का पांव पखार खीर पूड़ी खिलाई और अंगवस्त्र वितरण किए। देवी मंदिरों पर सायंकाल आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पुजारी टिल्लू शर्मा ने कहा कि नवरात्र में अष्टमी और नवमी काफी महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन रात की बेला में मां गौरी की पूजा-अर्चना व आराधना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।