फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Workers of Kisan Morcha hoisted tricolor from house to house

Deoria News: किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने घर-घर लगाया तिरंगा

Sun, 13 Aug 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 13 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Workers of Kisan Morcha hoisted tricolor from house to house
देवरिया। भाजपा की ओर से चलाए जा रहे मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत किसान मोर्चा की ओर से पिपरा चंद्रभान गांव में अनुसूचित वर्ग के टोले पर कार्यकर्ताओं ने घर-घर तिरंगा लगाया।भाजपा जिला महामंत्री किसान मोर्चा प्रभारी श्रीनिवास मणि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया है। हम सभी को इस अभियान से जुड़कर अपने घरों पर तिरंगा लगाने के साथ ही अन्य लोगों को भी घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देश के अमर शहीदों को याद कर रहा है। इस दौरान राकेश सिंह, अंकुर राय, सुमंत चतुर्वेदी, रामबदन यादव, सूरज मिश्र, सुनील कुमार, श्रीपति, चित्तू, अवधेश कुमार, सुरेश गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed