{"_id":"6a53e44f0d29208bac0e376a","slug":"worker-dies-in-lightning-strike-deoria-news-c-208-1-deo1022-186723-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वज्रपात की चपेट में आकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वज्रपात की चपेट में आकर मजदूर की मौत
Mon, 13 Jul 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
भटनी। थाना क्षेत्र के पयासी नोनिया टोला में शनिवार की रात वज्रपात के चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गईप जानकारी के अनुसार, पयासी नोनिया टोला निवासी रुपेश चौहान (18) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
शनिवार की रात किसी आवश्यक कार्य से वह भरौली चौराहे गए थे। इस दौरान तेज बारिश शुरू होने पर वह काफी देर तक वहीं रुके रहे। रात करीब 10 बजे बारिश कम होने पर वह घर आ रहे थे। रास्ते में वज्रपात के चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए।
स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
तहसीलदार सलेमपुर अलका सिंह ने बताया कि वज्रपात से युवक की मौत की सूचना मिली है। राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। नियमानुसार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। संवाद