फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Work to fill potholes on roads has started, relief will be provided

Deoria News: सड़कों पर बने गड्ढों को भरने का काम शुरू, मिलेगी राहत

Fri, 12 Sep 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 12 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Work to fill potholes on roads has started, relief will be provided
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। नूनखार-खुखुंदू मार्ग पर खोदकर छोड़े गड्ढों को भरने का कार्य बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। इससे पहले कुछ दूर तक गड्ढों को भरने के बाद काम बंद हो गया था।
गड्ढों को भर जाने राहगिरों को सफर करने में राहत मिलेगी। बताते चलें कि बारिश होने से सड़कों पर खोदकर छोड़े गढ्ढों में पानी भर जा रहा था। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही थी।
विज्ञापन

खुखुंदू-नूनखार से भटनी तक की 13.2 किमी सड़क का चौड़ीकरण 24.93 करोड़ रुपये में होना है। काफी लंबे समय से बंद पड़ा निर्माण कार्य बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। कस्बे में ठेकेदार ने सड़कों पर गढ्ढे खोदवाकर वैसे ही छोड़ दिया था। नतीजा बाजार में आने-जाने वाले राहगीर आए दिन गिरकर घायल हो रहे थे। बावजूद निर्माण चालू नहीं हो रहा था। बाजारवासियों ने शिकायत विधायक सुरेंद्र चौरसिया से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक की पहल पर गड्ढों को भरने का कार्य शुरू हो गया है। खुखुंदू कस्बे से लेकर चौराहे तक सड़क का आरसीसी होना है। इसके बाद दोनों तरफ नाला निर्माण कराया जाएगा। बताते चलें कि कस्बे में रोजाना पचास से 60 गांवों के लोगों और करीब 15 हजार से अधिक छात्रों का आना-जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed