फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Work boycott of employees in protest against the death of Naib Nazir injured by beating

पिटाई से घायल नायब नाजिर की मौत के विरोध में कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार

Mon, 04 Apr 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Work boycott of employees in protest against the death of Naib Nazir injured by beating
पिटाई से घायल नायब नाजिर की मौत के विरोध में कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार
विज्ञापन

देवरिया। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रतापगढ़ जिले के लालगंज तहसील के नायब नाजिर (वरिष्ठ सहायक) की पिटाई के बाद मौत की घटना के विरोध में सोमवार को कार्यालयों में तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार किया। गेट मीटिंग कर आरोपित एसडीएम सहित अन्य दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
संघ के जिलाध्यक्ष सुमंत यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के कर्मचारी एकत्र हुए और गेट मीटिंग शुरू की। वक्ताओं ने कहा कि प्रतापगढ़ जिले के लालगंज तहसील के नायब नाजिर (वरिष्ठ सहायक) सुनील कुमार शर्मा को वहां के एसडीएम ने तीन अन्य लोगों के साथ पिटाई कर अधमरा कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। अभी तक इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस घटना से कर्मचारियों में आक्रोश है। कहा कि आरोपी एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह यादव की तत्काल गिरफ्तारी कर उन्हें बर्खास्त किया जाए। मृतक सुनील कुमार शर्मा के आश्रितों को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए तथा आश्रित को शीघ्र सेवायोजित किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान शोक व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों से संबंधित तीन सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन को सौंपा गया। इस दौरान जिला मंत्री चंद्रभान चौरसिया, सुशील कुमार श्रीवास्तव, नर्वदेश्वर श्रीवास्तव, दिनेश मणि, राजेश कुमार प्रसाद, हरेंद्र पाल, सुजीत कुमार वर्मा, राकेश सिंह, रानी सिंह, रेनू सिन्हा, विजय लक्ष्मी मौर्या, रंजना तिवारी, राधा, माया चतुर्वेदी, सुधा दीक्षित, हृदयेश कुमार, वंश बहादुर यादव, मनोज कुमार, अजय कुमार, मृत्युंजय कुमार, रामप्रताप सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, अकबाल अहमद, महेंद्र कुमार, सैफ अली, संजय कुमार, विनय प्रजापति, आलोक श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, भावेश त्रिपाठी, अमरेंद्र श्रीवास्तव, अजय कुमार मिश्र, यशवीर यादव, रंजन कुमार पांडेय, पारसनाथ, नितिन चतुर्वेदी, विनोद कुमार उपाध्याय, अभिषेक श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। उधर जनपद की सभी तहसीलों में भी कार्यालय को बंद कर कार्यबहिष्कार किया गया तथा गेट मीटिंग में शोक व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं और कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
बरहज। तहसील परिसर में सोमवार को अधिवक्ता और कर्मचारी कार्य से विरत रहे। सभी ने प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज तहसील के नायब नाजिर रहे सुनील शर्मा की हत्या की घटना की निंदा की। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
बरहज बार संघ अध्यक्ष रमायन तिवारी और नायब नाजिर कृष्ण कांत तिवारी की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के कार्य से विरत होने के कारण आसपास के गांवों से आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। मौके पर तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान, उदयराज चौरसिया, कुशलकांत सिंह, राजबहादुर लाल श्रीवास्तव, विनोद प्रताप, विक्रम जायसवाल, ओमप्रकाश बारी, स्वामीनाथ, नागेंद्र सिंह, चंद्रभान चौरसिया, चंद्रगुप्त यादव, चंद्रभूषण यादव, लक्ष्मी दीक्षित, खुर्शीद आलम, वीरेंद्र यादव, राकेश रंजन, अंबिकेश सिंह, अमित, कृष्णकांत तिवारी, रणजीत मिश्र, अश्वनी, पूजिता धात्री यादव आदि मौजूद रहे। संवाद

तालाबंदी कर कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
भाटपाररानी। प्रतापगढ़ में हुए कलेक्ट्रेट कर्मचारी से हुए अमानवीय कृत्य के विरोध में सोमवार को भाटपाररानी तहसील परिसर में कर्मचारियों ने सभी कार्यालयों में ताला बंद कर विरोध-प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के संयुक्त मंत्री श्यामसुंदर ने कहा कि कर्मचारियों के साथ किसी भी तरह की अभद्रता व दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तहसील अध्यक्ष रामेंद्र पांडेय ने कहा कि प्रतापगढ़ में घटना के शिकार हुए कर्मचारी के परिवार को न्याय नहीं मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान परवेज आलम, जयप्रकाश, रमाकांत चौहान, अंजनीलाल श्रीवास्तव, भृगुनाथ, रामस्वरूप आदि कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed