{"_id":"68f53422421a8a6cb70e9775","slug":"womens-anger-erupts-over-the-route-to-the-chhath-ghat-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-166069-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छठ घाट जाने के रास्ते के लिए फूटा महिलाओं का गुस्सा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छठ घाट जाने के रास्ते के लिए फूटा महिलाओं का गुस्सा, हंगामा
Mon, 20 Oct 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी तरकुलवा (देवरिया)। बसंतपुर धूसी छठ घाट, गंगाधर बाबा शिव मंदिर और श्मशान घाट पर जाने वाले रास्ते का विवाद बढ़ता जा रहा है। रविवार की शाम 4:30 बजे बसंतपुर धूसी गांव की महिलाएं हाथ में डंडे लेकर सड़क पर उतर आईं।
महिलाओं ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर गंगाधर बाबा स्थान के सामने देवरिया-कसया मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को महिलाओं को समझाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
महिलाएं मोबाइल से फोटो या वीडियो बनाने वालों पर टूट पड़ रही थीं। किसी तरह पुलिस ने जाम समाप्त कराया। इसके बाद 5:30 बजे आवागमन चालू हुआ।
बसंतपुर धूसी गांव के पास देवरिया-कसया मार्ग के पश्चिम ओर सड़क किनारे छठ माता का स्थान, गंगाधर बाबा प्राचीन शिव मंदिर और छोटी गंडक नदी के तट पर श्मशान घाट है।
विज्ञापन
यहां जाने के लिए बहुत पहले सेरास्ता था। इधर, कुछ लोगों ने पक्का निर्माण करा लेने से पुराना रास्ता बंद हो गया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक से की गई थी। बृहस्पतिवार को इस रास्ते को लेकर ग्रामीणों संग मिलकर ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा किया था, तब पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया था।