फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Women were informed about safety measures.

Deoria News: महिलाओं को सुरक्षा उपायों की जानकारी दी

Tue, 29 Sep 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 29 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Women were informed about safety measures.
देवरिया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में रविवार को मिशन शक्ति फेज-5.0 और शक्ति दीदी अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को पंपलेट बांटकर सुरक्षा, स्वावलंबन, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसपी अभिजित आर शंकर के निर्देशन में भाटपाररानी की मिशन शक्ति टीम ने आर्य चौक रतसिया मोड़, श्रीरामपुर की टीम ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक प्रतापपुर व पड़री बाजार और बरहज की टीम ने रेलवे स्टेशन रोड पर जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 की जानकारी दी गई। अन्य थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने भी सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed