फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Women honored at an awards ceremony

Deoria News: सम्मान समारोह में महिलाएं सम्मानित

Sun, 18 Oct 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 18 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Women honored at an awards ceremony
देवरिया। जय जागृति फाउंडेशन के तत्वावधान में सोंदा के एक लॉन में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति सम्मान समारोह एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, न्यायप्रिय शासन, जनकल्याण और नारी सम्मान के आदर्शों को याद किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मेडिकल कालेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल और मुख्य वक्ता दिवाकर त्रिपाठी ने नारी शक्ति को समाज और राष्ट्र की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उचित अवसर और सम्मान देकर ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सेवा, न्याय और सुशासन की प्रेरणा देता है। फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक अधिवक्ता संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पहचान और सम्मान देना तथा नारी सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में डॉ. बबीता, डॉ. निहारिका, डॉ. अफसाना, डॉ. वर्षा, कवयित्री प्रार्थना राय, लोकगायिका अंजना , विभा पांडेय, सुमन , पूजा गुप्ता, रीमा सिंह, वंदना त्रिपाठी, प्रियंका, अंकिता राव आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed