{"_id":"65663097cebbc2de1c08b13f","slug":"women-beaten-police-case-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-13885-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दहेज की मांगने का विरोध करने पर विवाहिता को पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दहेज की मांगने का विरोध करने पर विवाहिता को पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन
पीड़ित को कोतवाली पुलिस से नही मिला न्याय तो शिकायत प्रकोष्ठ में की अपील
एसपी के आदेश पर पति, ससुर, देवर के खिलाफ केस दर्ज, मायके में रह रही है विवाहिता
सलेमपुर। शादी के पांच साल बाद भी एक व्यक्ति की दहेज की मांग खत्म नहीं हुई। एक सप्ताह पहले दहेज को लेकर उसने अपनी पत्नी की पिटाई कर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने जब इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से किया तो कार्रवाई के बजाय पुलिस टालमटोल करने में जुट गई। इसके बाद विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में शिकायत प्रकोष्ठ में अपील की। मामला को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर दहेज मारपीट, धमकी व दहेज के लिए प्रताड़ना करने के मामले में केस दर्ज किया है।
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सिरजम देई गांव निवासी ओमप्रकाश चौहान की बेटी नेहा चौहान की शादी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरादाखिला गांव निवासी मानवेंद्र चौहान से हुई है। पीड़िता ने शिकायत प्रकोष्ठ में दी तहरीर में बताया कि 21 नवंबर 2017 उसकी शादी मानवेंद्र चौहान से हुई। शादी के बाद मैं ससुराल गई तो मेरे पति मानवेंद्र चौहान, ससुर सचितानंद चौहान व देवर यादवेंद्र चौहान की दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं करने पर मेरे साथ उत्पीड़न करते रहे। 22 नवंबर को मैं अपने सुसराल थी।
इसी बीच मेरे पति, ससुर व देवर एक साथ मिलकर पिटाई कर घर निकाल दिया। जब इसकी सूचना पुलिस को तहरीर देकर बताई तो पुलिस मामले में टाल मटोल करने लगी। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने महिला के पति, ससुर व देवर के खिलाफ मारपीट, धमकी समेत दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।