फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman welfare officer chargesheeted

अनुपस्थित महिला कल्याण अधिकारी को चार्जशीट

Sat, 19 Jun 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
woman welfare officer chargesheeted
अनुपस्थित महिला कल्याण अधिकारी को चार्जशीट
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शनिवार को गूगल मीट के माध्यम से प्रोवेशन विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। काफी दिनों से अनुपस्थित महिला कल्याण अधिकारी को चार्जशीट व नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। कहा कि प्रोवेशन विभाग की संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाई जाए। इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।

उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई बाल सम्मान कोष योजना की समीक्षा में मेडिकल स्तर पर लंबित नौ प्रकरणों पर नोडल अधिकारी डॉ. संजय चंद से पूछताछ किया तथा निस्तारण जिला प्रोवेशन अधिकारी से समन्वय रखते हुए शीघ्र कराने का निर्देश दिया। पुलिस स्तर पर लंबित 14 प्रकरणों, जो चार्जशीट, विवेचना स्तर के लंबित हैं, पर निर्देश दिया कि जिला प्रोवेशन अधिकारी एएसपी के साथ बैठक कर समाधान कराएं और विवेचक की ओर से शिथिलता बरती जा रही है तो उससे संबंधित पत्रावली प्रस्तुत करें और योजना के तहत अनुमन्य प्राविधानों का पालन कराने के लिए जुडे़ विभागों को मेरे स्तर से पत्र जारी कराएं। उन्होंने निर्देश दिया कि डीपीओ, एडीएम प्रशासन व एएसपी से समन्वय रखते हुए सुनिश्चित करें कि कोई भी प्रकरण लंबित न रहे। इस योजना के तहत 118 कुल मामले आए, जिसमें 95 का निस्तारण कर दिया गया है, शेष के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने का निर्देश दिया। इस दौरान कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओं-बेटी पढाओं योजना आदि की समीक्षा की गई और कार्य प्रगति लाने के लिए निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जिन विभागों द्वारा योजनाओं की कार्य प्रगतियां बाधित होगी उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। जिस विभाग को जो जिम्मेदारी है, उसे पूरी तत्परता व निष्ठा के साथ करें। गूगल मीट से एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एएसपी राजेश कुमार सोनकर, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, एसीएमओ डॉ. संजय चंद, जिला प्रोवेशन अधिकारी प्रभात कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय, बीएसए संतोष राय, नीरज शर्मा, नीतू भारती, मीनू जायसवाल, श्याम सुंदर आदि जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed