{"_id":"6691830c485e4b7fc10271a4","slug":"woman-warns-of-self-immolation-with-family-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-130094-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिला ने दी परिवार के साथ आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिला ने दी परिवार के साथ आत्मदाह की चेतावनी
विज्ञापन
- कोतवाली पुलिस पर लगाया सहयोग न करने का आरोप, सीएम से मिलकर करेगी शिकायत
- नामजद केस दर्ज होने के एक माह बाद भी आरोपित युवक का नहीं पता लगा सकी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। करीब एक माह पूर्व लापता किशोरी का अब तक पता नहीं चल सका है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने भलुअनी थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी सतेंद्र चौहान के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। शुक्रवार को दोपहर बाद पीड़ित महिला परिवार के सदस्यों के साथ कोतवाली पहुंची। जहां पुलिस पर मदद नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर बेटी एक सप्ताह के अंदर नहीं मिली, तो पूरे परिवार के साथ कोतवाली गेट पर आत्मदाह करूंगी।
कोतवाली थाना क्षेत्र के हिछौरा लाला गांव की एक महिला शुक्रवार की सुबह परिवार के लोगों के साथ कोतवाली पहुंची। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने बताया कि साहब दोपहर तक बैठे थे, लेकिन अब क्षेत्र के लिए निकल गए हैं। इसके बाद निराश होकर लौटते वक्त कोतवाली पुलिस पर बेटी के अपहरण के मामले में कोई सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर शिकायत करने की बात कही। साथ ही कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर बेटी का पता नहीं लग सका तो पूरे परिवार के साथ कोतवाली गेट पर आत्मदाह करूंगी। मेरी बेटी को 14 जून की दोपहर करीब एक बजे भलुअनी थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी सतेंद्र चौहान नामक एक युवक बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि मैं दोपहर तक ऑफिस में बैठा था। किशोरी के परिवार के लोगों से मेरी मुलाकात नहीं हुई। एक माह बाद भी किशोरी की बरामदगी गंभीर विषय है। मैं विवेचक से बात कर रहा हूं।