{"_id":"65da2b318be9dfd24008c717","slug":"woman-state-hockey-from-27-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-120045-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आमंत्रण बालिका स्टेट हॉकी प्रतियाेगिता में भिड़ेंगी 10 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आमंत्रण बालिका स्टेट हॉकी प्रतियाेगिता में भिड़ेंगी 10 टीमें
Sat, 24 Feb 2024 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में 27 फरवरी से दो मार्च तक होगी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में 27 फरवरी से दो मार्च तक ओपेन प्रदेश स्तरीय आमंत्रण बालिका हॉकी प्रतियोगिता होगी। इसमें भाग लेने के लिए 10 टीमों को बुलाया गया है। जिला हॉकी संघ व जिला खेल कार्यालय इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने शनिवार को बताया कि खेल निदेशालय व प्रदेश हॉकी संघ के समन्वय से ओपेन स्टेट आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता होगी। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, झांसी, वाराणसी, सहारनपुर, मेरठ, शाहजहांपुर, मऊ, प्रयागराज, पिलीभीत के अलावा मेजबान देवरिया जनपद की टीम हिस्सा लेगी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ उ.प्र.ओलंपिक संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय करेंगे। वहीं, दो मार्च को समापन समारोह में खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां चल रही हैं। ग्राउंड को बेहतर बनाने का कार्य चल रहा है।