{"_id":"603d27458ebc3ed37a2040d4","slug":"woman-police-chauki-will-be-establish-in-salempur-barhaj-salempur-news-gkp386707755","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहज, सलेमपुर में बनेगी महिला पुलिस चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरहज, सलेमपुर में बनेगी महिला पुलिस चौकी
विज्ञापन

विश्व महिला दिवस पर दोनों चौकियों का शुभारंभ करेंगे एसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। अब बरहज व सलेमपुर क्षेत्र की महिलाओं को अपनी समस्याओं को लेकर देवरिया नहीं जाना पड़ेगा। उनके मामले कोतवाली में स्थापित होने वाली चौकी में ही सुने जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। विश्व महिला दिवस पर इसका शुभारंभ एसपी करेंगे।
जनपद में महिलाओं के लिए एकमात्र थाना जिले पर है। जहां महिलाओं को अपनी समस्या को लेकर जाने के लिए समय व धन जाया करना पड़ता था। इससे निजात के लिए एसपी ने सलेमपुर व बरहज में महिला रिपोर्टिंग चौकी स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। सलेमपुर में भाटपाररानी, बनकटा, खामपार, लार, भटनी, खुखुंदू थाना क्षेत्र की महिलाओं की फरियाद सुनी जाएगी। यहां महिला चौकी इंचार्ज की तैनाती की जाएगी। वहीं, बरहज में रुद्रपुर, एकौना, मदनपुर, भलुअनी, बरहज व मईल थाना क्षेत्र की महिलाएं अपनी समस्याओं की शिकायत दर्ज कराएंगी। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि सलेमपुर व बरहज में महिला रिपोर्टिंग चौकी की स्थापना की जाएगी। विश्व महिला दिवस पर इसका उद्घाटन किया जाएगा। इसके लिए कोतवाली में काम शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर पहले से बने भवन को ठीक कर आठ मार्च में चौकी का शुभारंभ करना है। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि एसपी ने महिला रिपोर्टिंग चौकी स्थापना के निर्देश दिए हैं।