फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman kotedar son beaten

महिला कोटेदार के बेटे को पीटा, कार्ड पर अलग से मांगा राशन

Thu, 27 Aug 2020 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
woman kotedar son beaten
महिला कोटेदार के बेटे को पीटा, कार्ड पर अलग से मांगा राशन
विज्ञापन

तरकुलवा थानाक्षेत्र के रामपुर खास गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। स्थानीय थानाक्षेत्र के रामपुर खास गांव में राशन लेने गए उपभोक्ता और महिला कोटेदार के बेटे में जमकर मारपीट हुई। इसमें कोटेदार का बेटा घायल हो गया। घायल कोटेदार के बेटे ने कोटेदार संघ के पदाधिकारियों के साथ थाने में पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस जांच की बात कही तो कोटेदारों ने परिसर में ही प्रदर्शन कर करवाई की मांग की।

बृहस्पतिवार को रामपुर खास गांव के उचित दर विक्रेता प्रमिला देवी के बेटे कमलेश खरवार राशन वितरण कर रहे थे। गांव के तमाम कार्डधारकों के अलावा एक परिवार के तीन-चार लोग राशन लेने गए। इन लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। अभी वहां मौजूद गांव के अन्य कार्डधारक कुछ समझे तब तक दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। घायल महिला कोटेदार के बेटे कमलेश खरवार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि राशन बांटते समय गांव के एक ही परिवार के तीन लोग राशन लेने आए। निर्धारित यूनिट पर जो राशन मिलता है उसके अतिरिक्त्त चार बोरा राशन की मांग की। राशन नहीं देने पर मारने-पीटने लगे। पॉकेट में रखा चालान जमा करने के लिए साढ़े चौदह हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही। इसी बीच मामले की जानकारी होने पर गांव के अन्य लोगों के अलावा कोटेदारों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी थाना परिसर में ही प्रदर्शन कर मारपीट में शामिल लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। पुलिस के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed