{"_id":"65454f60873bcb1720080fb3","slug":"woman-jumped-into-river-from-bridge-fishermen-saved-her-life-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-12141-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुल से महिला ने नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुल से महिला ने नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान
विज्ञापन
-परिवारिक कलह से तंग आकर सुबह घर से निकली थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। चनुकी पुल से गंडक नदी में छलांग लगाने वाली महिला को मछुआरों ने बचा लिया। घटना के समय मछुआरे नाव से मछली का शिकार कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और महिला को रिश्तेदार के सुपुर्द कर दिया।
बरहज थाना क्षेत्र के करौली गांव निवासी संजय यादव की पत्नी गीता देवी (52) का परिवार के सदस्यों से से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज गीता शुक्रवार सुबह घर से निकल गई। इसकी जानकारी होने पर परिवार के सदस्य उसे तलाश कर रहे थे। दिन में करीब तीन बजे महिला चनुकी पुल पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ देर तक महिला पुल की रेलिंग के पास खड़ी रही। उसके बाद नदी में छलांग लगा दी। यह देख गंडक नदी में नाव से मछली का शिकार कर रहे मछुआरे नदी में कूद गए और महिला को बाहर निकाला। पानी पीने की वजह से महिला अचेत हो गई थी। उसे एक निजी अस्पताल में लोग ले गए और पुलिस को जानकारी दी।
इलाज के बाद होश में आने पर महिला रोने लगी। पुलिस ने महिला से बात करने के बाद घर वालों को जानकारी दी। महिला के रिश्तेदार करमुआ निवासी सचिन यादव को पुलिस ने सूचना दी। महिला को सुरक्षित रखने की हिदायत देते हुए पुलिस ने सचिन के सुपुर्दगी में महिला को दे दिया। एसओ दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि महिला की जान मछुआरों ने बचाई है। घर से नाराज होकर महिला ने खुदकुशी की कोशिश की थी। उसके रिश्तेदार को सुपुर्दगी में दे दिया गया है।