फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman head broken in minor dispute

देवरिया: मामूली विवाद में महिला का सिर फोड़ा, बचाव में आई बेटियों को भी पीटा

Thu, 17 Mar 2022 03:47 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Mar 2022 03:47 PM IST
सार

थानेदार नवीन चौधरी ने कहा जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्षों को शुक्रवार को बुलाया गया है। जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Woman head broken in minor dispute
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में बृहस्पतिवार की भोर में भूमि के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला पर प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया। इतना ही नहीं बीच बचाव करने आई उसकी तीन बेटियों को भी हमलावरों ने बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया।

विज्ञापन


आरोप है कि विवादित भूमि की दो ट्रैक्टर लगाकर भोर में जोताई कराया जा रहा था। उधर दूसरे पक्ष से भी एक युवक जख्मी हुआ है। उसने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है।
विज्ञापन


पुरैनी निवासी शशिप्रभा देवी पत्नी राजू कुशवाहा का गांव के कुछ लोगों से जमीनी विवाद चलता है। उन्होंने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि बृहस्पतिवार की भोर में तकरीबन 4 बजे  गांव के ही कुछ लोग दो ट्रैक्टर लेकर विवादित भूमि की जोताई कराने लगे। विरोध करने पर डंडे से प्रहार कर मेरा सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीखने चिल्लाने पर बचाव में आई बेटियां अंजली(16), साक्षी(15) और तन्नू (13) को भी हमलावरों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना के समय पति घर पर मौजूद नहीं थे। वह सलेमपुर सब्जी लाने चले गए थे। पति राजू कुशवाहा ने कहा कि पुलिस कार्रवाई करने की बजाय आरोपियों की मदद कर रही हैं।


उधर दूसरे पक्ष के ओमप्रकाश कुशवाहा का भी सिर फटा हुआ है। उन्होंने तहरीर देकर आरोप लगाया कि ट्रैक्टर से अपना खेत जोताई कर रहा था। इसी दौरान मेरे उपर हमला कर मारपीट कर मुझे घायल कर दिया गया। थानेदार नवीन चौधरी ने कहा जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्षों को शुक्रवार को बुलाया गया है। जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed