{"_id":"6658eee36030473602057fdf","slug":"woman-found-hang-deoria-news-c-208-1-deo1004-126846-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिला का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिला का शव फंदे से लटका मिला
Fri, 31 May 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 31 May 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना के बाद घर वाले फरार, मायके वालों ने फंदे से लटकाकर मार डालने का लगाया आरोप
- पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम, मामले की जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बलियवा गांव में एक महिला का शव फंदे से लटका मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने फाटक तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बलियवा गांव निवासी पूजा (26) पत्नी दिनेश प्रसाद बुधवार की रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब देर तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। दरवाजा अंदर से बंद देख अनहोनी की आशंका से परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे हलका दरोगा और पुलिसकर्मियों ने फाटक तोड़वाया। पूजा का शव साड़ी के फंदे से पंखे के कुंडे से लटका मिला। यह देखकर परिजन मौके से खिसक लिए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के भाई बलराम प्रसाद ने थाने में पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थानेदार नंदा प्रसाद ने कहा कि मृतका के भाई की तहरीर पर चार लोग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।