फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman falls from bike, dies

Deoria News: बाइक से गिरी महिला, मौत

Tue, 19 Aug 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 19 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Woman falls from bike, dies
तरकुलवा। बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए केक व अन्य सामान खरीदने सोमवार की दोपहर में महुआपाटन बाजार जा रही महिला चिउटहां गांव के पास अचानक बाइक से नीचे सड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट आने से वह मौके पर अचेत हो गई। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल सीएचसी तरकुलवा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर के मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नारायणपुर निवासी पृथ्वी चौहान टाइल्स लगाने का काम करते हैं। उनकी दो बेटियां और एक वर्ष का एक बेटा है।
सोमवार को इकलौते बेटे का जन्मदिन था। बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए पत्नी पूजा देवी (49) केक और अन्य सामान खरीदने एक लड़के की बाइक पर सवार होकर महुआपाटन बाजार जा रही थीं। अभी वह गढ़रामपुर-त्रिमुहानी घाट मार्ग पर चिउटहा गांव के पास पहुंची थी, इसी बीच सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पार करते समय वह अचानक उछल कर सड़क पर गिर पड़ी, जिससे सिर पर गंभीर चोट आई। उन्हें सीएचसी तरकुलवा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed