फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman facing death

महिला पंपिंगसेट में फंसी, मौत

Tue, 02 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Tue, 02 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
सेहुड़ा गांव की रहने वाली एक महिला की मंगलवार को पंपिंग सेट में फंस कर मौत हो गई। वह खेत में पानी चलाने के दौरान पंपिंग सेट पर नहा रही थी।
विज्ञापन


नहाते समय उसकी साड़ी मशीन के चक्के में फंस गई। महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार को दिन में 12  बजे हुई।

गांव के रामाकांत यादव के खेत में गेहूं की फसल में पानी चल रहा था। दोपहर करीब 12 बजे रमाकांत की पत्नी लीलावती (48)  पंपिंग सेट पर नहाने गईं।

इसी दौरान उसकी साड़ी मशीन के चक्के में फंस गई। साड़ी के साथ महिला मशीन के चक्के फंसती गई। उसका सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सिर से कॉफी खून बह जाने के कारण घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। महिला को मशीन में फंसा देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़कर इंजन बंद किया और किसी तरह उन्हें इंजन से निकाला गया।


लेकिन तब तक लीलावती की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। महिला की मौत की खबर सुनकर  उसकी बेटी बेजार होकर रोने लगी।

महिला का एक बेटा मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। कुछ दिन पहले ही पति-पत्नी ने बेटे की शादी तय की है। नियति ने लीलावती को अप्रैल में बेटे के सिर पर सेहरा बांधने से पहले ही उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed