फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman dies under suspicious circumstances, police investigating

Deoria News: संदिग्ध हालत में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 06 Dec 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, police investigating
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला की शुक्रवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के सिसवां पांडेय गांव के विपुल कुशवाहा की 30 वर्षीय पत्नी कंचन देवी शुक्रवार की सुबह सात बजे घर पर अचानक गिर पड़ी। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने महिला की संदिग्ध मौत मानते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया। कंचन की पांच वर्ष पहले शादी हुई थी। दो बच्चे हैं। एक पुत्री 4 साल की व एक पुत्र 2 साल का है। मौत के बाद दोनों बच्चों और विपुल का रो-रो कर बुरा हाल था। कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया की एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed