{"_id":"689e2e50d047d20b310256a4","slug":"woman-dies-in-vehicle-collision-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160865-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत
Fri, 15 Aug 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। बाजार कर बृहस्पतिवार को घर लौट रही एक महिला की गढ़रामपुर-त्रिमुहानी घाट मार्ग पर बसंतपुर के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बसंतपुर महुअवा निवासी इसरावती देवी (62) पत्नी स्व. हंसराज वर्मा रामपुर खास कस्बे में बाजार करने गई थीं। लौटते समय बसंतपुर स्थित एक स्कूल के पास वाहन ने चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें तरकुलवा सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि हादसे में महिला की मौत की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन