फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman dies in road accident

Deoria News: महिला की सड़क हादसे में मौत

Mon, 06 Apr 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 06 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident
देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर नगर पंचायत स्थित साहू टोला आनंद नगर में रविवार सुबह सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान विमला देवी (55) पत्नी बालकिशुन यादव के रूप में हुई है। महिला सुबह करीब 6 बजे टहलने के लिए घर से निकली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टहलने के दौरान किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों पहुंचते तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग हो गया। मृतका मूल रूप से बैतालपुर की निवासी थीं, लेकिन अपने पति के साथ मुंबई में रहती थीं। करीब 10 दिन पहले ही वह गांव आई थीं और रोजाना सुबह टहलने थीं। वह अपने पीछे दो बेटे, बहुएं और भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं। उनके अचानक यूं चले जाने से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed