फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman dies during treatment at private clinic, doctor in custody

Deoria News: निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर हिरासत में

Wed, 23 Jul 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 23 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Woman dies during treatment at private clinic, doctor in custody
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। भटनी दादन चौराहा स्थित एक निजी क्लिनिक में बुधवार को इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इस बात की जानकारी होते ही मायके वाले मौके पर पहुंच गए। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

सीओ सिटी संजय रेड्डी ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। पुलिस ने डॉक्टर डॉ. फैज अहमद को हिरासत में लेकर परिजनों को शांत हो गया।
महुआडीह थानाक्षेत्र के देवरिया नकछेद गांव की संगीता देवी (40) का विवाह करीब 10 साल पहले कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जंगल शंकरपुर घोरठ गांव निवासी रमेश प्रसाद के साथ हुई। संगीता ससुराल में रहती थीं।
विज्ञापन

बुधवार को उन्होंने पिता सहदेव प्रसाद को फोन कर बताया कि उसकी तबीयत खराब है। वह भटनी दादन चौराहा पर आ रही हैं। सहदेव भी भटनी दादन चौराहा पर पहुंचे। हरैया गांव के फैज अहमद भटनी दादन में अल फलाह क्लिनिक नाम से दवाखाना चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. फैज अहमद संगीता का इलाज करने लगे। इसी दौरान संगीता की तबीयत बिगड़ गई। परिजन अभी कुछ समझ पाते कि अचानक मौत हो गई। सहदेव के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर परिजन भी पहुंच गए।

सहदेव ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने संगीता को कई इंजेक्शन लगाए। इसकी वजह से तबीयत बिगड़ी। डॉक्टर की लापरवाही की वजह से उनकी बेटी की जान चली गई। सहदेव ने तहरीर देकर डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। महआडीह के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार राय ने बताया कि डॉक्टर को पूछताछ के लिए लाया गया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed