फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman died in suspicious condition

Deoria News: महिला की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप

Tue, 21 Mar 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 21 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
woman died in suspicious condition
पुलिस ने एक लिया हिरासत में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के पुलिस लाइंस काॅलोनी के पास स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव कमरे में मिलने पर परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। महिला के पुत्र ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले में एक ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।

बिंदु 45 वर्ष पत्नी नथुनी बेटे हिमांशु पांच साल के साथ कांशीराम आवासीय काॅलोनी में रहती थी। एक संतान राजन कन्नौजिया सलेमपुर में आरर्केस्ट्रा में काम करता है। मां के मौत की जानकारी होने पर राजन मंगलवर को आवास पर पहुंचा तो शव देखकर दहाड़े मार कर रोने लगा। उसने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। उसका आरोप है कि कुछ दो लोग मेरे घर अक्सर मां से मिलने के लिए आते थे, जो मुहंबोली बहन मांनते थे। मंगलवार की देेर शाम ई-रिक्शा से घूमने गए थे, रात में आवास पर निवास करने के बाद मां की हत्या कर फरार हो गए। आंशका है कि गला दबाकर हत्या की गई है। घटना में दो लोग शामिल है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने एक ई-रिक्शा चालने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि महिला की तबीयत रात में खराब हुई थी। परिजनों आसपास के लोगों के साथ उसे जिला अस्पताल भी पहुंचाया था। आराम होने के बाद घर आए और रात में उसकी मौत हो गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है लेकिन मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों के बारे में सही जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed