{"_id":"605b84f78ebc3ec8997978c2","slug":"woman-cheated-salempur-news-gkp389659972","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला हुई ठगी की शिकार, पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला हुई ठगी की शिकार, पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला हुई ठगी की शिकार, पुलिस को दी तहरीर
चनुकी। लार नगर के लखु मोड़ के समीप महिला ठगी का शिकार हो गई। उसने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस महिलाओं की तलाश कर रही है।
लार थाना के पिंडी निवासी संगीता देवी पत्नी झल्लू साहनी बुधवार को लार बाजार में किसी काम से आई थी । दिन में लगभग 4 बजे लखु मोड़ के समीप दो महिला आई और इनके साथ हो गई। पिंडी निवासी महिला को दोनों बहला फुसला कर उसके गले का मंगल सूत्र, कान का बाली व पायल लेकर उसे नकली हंसुली, झुमका और मंगटीका देकर फरार हो गईं। कुछ देर बाद महिला जेवर को लेकर सोने की दुकान पर गई तो पता चला को वह सब सोने व चांदी का नही है। यह सुनते ही महिला के होश उड़ गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि दो महिलाएं मेरे पास आईं और कुछ देर तक साथ रहीं। इसी बीच दोनों उसे बहला फुसला कर सब सोने के गहने लेकर दूसरा दे दिया। जांच कराई तो वह सामान लोहे का निकला। इस घटना के बाद पुलिस नगर के चारों तरफ उन महिलाओं की तलाश में जुट गई, लेकिन महिलाएं नहीं मिलीं। इस संबंध में एसओ टीजे सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। महिलाओं की तलाश की जा रही है।