फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman abducted teenager from home after befriending her on Instagram

Deoria News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी को घर से भगा ले गई महिला

Thu, 07 Aug 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 07 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Woman abducted teenager from home after befriending her on Instagram
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को इंस्टाग्राम पर फर्जी नाम से दोस्ती कर एक जालसाज महिला ने अपने जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन

महिला किशोरी को झांसा देकर बुधवार की सुबह घर से भगा ले गई। किशोरी के लापता होने पर परिवार वालों में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद जब उसका कुछ पता नहीं चला तो पीड़ित पिता ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस किशोरी की सहेली और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि किशोरी अपनी एक सहेली के मोबाइल से इंस्टाग्राम चलाती थी। वहीं से उसकी एक महिला से पहचान हो गई। पीड़ित पिता का आरोप है कि महिला ने उसकी बेटी से नजदीकियां बढ़ा लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरे-धीरे वह बेटी को बहकावे में लेती गई। किशोरी को उसकी असली मंशा का अंदाजा नहीं हुआ। बुधवार की सुबह उसने चुपचाप घर छोड़ दिया और संदिग्ध महिला के साथ चली गई।

प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार राय ने बताया कि किशोरी की खोजने के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। सर्विलांस और स्थानीय सुरागों के आधार पर जालसाज महिला तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही किशोरी को सुरक्षित खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed