{"_id":"60f1cabf8ebc3eed335fcfd7","slug":"witness-deoria-news-gkp4021104144","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाहों की सुरक्षा का होगा पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गवाहों की सुरक्षा का होगा पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवाहों की सुरक्षा का होगा पुख्ता इंतजाम
जनपद में साक्षी सुरक्षा योजना के तहत बना सेल, निर्भीक होकर गवाह दे सकेंगे बयान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बदमाश, दबंग किस्म और गैंगस्टर के खिलाफ कोर्ट में गवाही देने से अक्सर गवाह मुकर जाते हैं। ऐेसे में आरोपितों को जुर्म की सजा नहीं मिल पाती और पुलिस की मेहनत पर भी पानी फिर जाता है। शातिर बाहर आने के बाद जरायम की दुनिया में अपनी धमक कायम कर लेते है। इस समस्या को देखते शासन के आदेश पर साक्षी सुरक्षा योजना के तहत गवाहों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा। गवाहों की मांग पर उनको मुफ्त में पुलिस गनर देगी। जिससे उनकी जान माल की सुरक्षा हो सके। इसके लिए जनपद में साक्षी सुरक्षा योजना के तहत सेल बनाया गया है।
जनपद में अभी तक कई ऐसे मामले सामने आए है, जिसमें पुलिस ने बदमाशों पर संगीन अपराध में मुकदमा दर्ज किया। कोर्ट में गवाह ऐन मौके पर मुकर जाने के कारण वे बरी हो गए। साक्षी सुरक्षा योजना के तहत जिन गवाहों को जानमाल का खतरा होगा, उनके एक बुलावे पर पुलिस पहुंचेगी। अगर वह सुरक्षा की मांग करेंगे तो उनके साथ परछाई की तरह एक पुलिस जवान असलहा लेकर साथ रहेगा। गनर को इसके बदले में गवाह को रुपये नहीं देने होंगे। साक्षी सुरक्षा सेल को अधिकार होगा कि किस गवाह को सुरक्षा के लिए गनर देना है। इस योजना के प्रचार प्रसार की योजना आला अफसरों ने बनाई है। इसके लिए एसपी ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि अपने- अपने क्षेत्र में गवाहों और लोगों के बीच इसके बारे में बताए, ताकि गवाहों के भीतर सुरक्षा भाव पैदा हो सके। इससे आरोपियों को उनके जुर्म की सजा आसानी से मिल सके।
साक्षी सुरक्षा योजना के तहत सेल का गठन किया गया है। अगर कोई गवाह सुरक्षा की मांग करता है तो उसको गनर दिया जाएगा। इससे गवाह निर्भीक गवाही दे सकेंगे। जागरूकता के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
- डॉ. श्रीपति मिश्र,एसपी