फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   without registration hospitals will be checked

गैर पंजीकृत अस्पतालों, पैथोलॉजी के खिलाफ चलेगा अभियान : डीएम

Fri, 02 Dec 2022 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
without registration hospitals will be checked
गैर पंजीकृत अस्पतालों, पैथोलॉजी के खिलाफ चलेगा अभियान : डीएम
विज्ञापन

झोलाछाप करते हैं मरीज की जान के साथ खिलवाड़
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने धन्वंतरि सभागार में आयोजित डीएचसी की बैठक में झोलाछाप एवं अपंजीकृत क्लीनिक तथा पैथोलॉजी के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झोलाछाप के खिलाफ अभियान में सभी एसीएमओ उत्तरदायी होंगे।
जिलाधिकारी ने देर शाम बैठक में कहा कि जनपद में केवल 139 क्लीनिक तथा 47 पैथोलॉजी का पंजीकरण सीएमओ कार्यालय में हुआ है। जबकि निजी तौर पर प्रैक्टिस कर रहे एवं क्लीनिक तथा संचालित की जा रही पैथोलॉजी की संख्या इससे कहीं अधिक है।
विज्ञापन

कहा कि बिना पंजीकरण कराए क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी का संचालन करने वालों के विरुद्ध बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी एलोपैथिक डॉक्टरों से पंजीकरण कराने को कहा है। इस समय कुल 139 चिकित्सकों ने ही जनपद में मेडिकल प्रैक्टिस करने के लिए पंजीकरण कराया है, जबकि जनपद की सीमा में क्लीनिक का संचालन करने के लिए सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने जनपदवासियों से अपील किया कि वे केवल पंजीकृत चिकित्सकों एवं अस्पतालों में ही इलाज कराएं। झोलाछाप से किसी भी दशा में इलाज न कराएं। वे मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करते हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ ने डॉ. राजेश झा ने जनपद में स्थापित रजिस्टर्ड अस्पतालों एवं पंजीकृत पैथोलॉजी का विवरण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed