फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   With the construction of Sonughat-Barhaj road, the journey from Kushinagar to Varanasi will become easier

Deoria News: सोनूघाट-बरहज मार्ग बनने से कुशीनगर से वाराणसी तक की राह होगी आसान

Sat, 03 May 2025 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
With the construction of Sonughat-Barhaj road, the journey from Kushinagar to Varanasi will become easier
सोनूघाट। सदर ब्लॉक के सोनूघाट चौराहे से बरहज मार्ग को अविलंब बनाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा से आमजन में खुशी की लहर दौड़ गई है। करीब एक साल से सोनूघाट-बरहज मार्ग जर्जर हालत में है।
विज्ञापन

यह मार्ग बन जाने से कुशीनगर से कंचनपुर होते हुए लाहिलपार, महुआनी होते सोनूघाट, बरहज को मोहन सेतु से जोड़ेगा। इससे लोगों के लिए मऊ होते वाराणसी तक का सफर सुहाना हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग भी 227 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर तैयार कर लिया है। शासन से निर्देश मिलते ही इसेे स्वीकृति के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

29 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया में लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में आए थे। इस दौरान उन्होंने जिले में 667 अरब रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सोनूघाट से बरहज मार्ग को जल्द बनाने की घोषणा की थी। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग के लिए पहले ही 21.75 किमी के लिए 227 करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार कर लिया है। इस्टीमेट फोरलेन का है। कुल 18 मीटर चौड़ी सड़क के बीच में डिवाइडर भी होगा। दोनों तरफ 9-9 मीटर सड़क होगी। गड़ेर निवासी संजय सिंह ने कहा कि जनहित में सड़क बनना सबसे बड़ा काम था, जिसे मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया। सुबिखर गांव के पूर्व प्रधान दयाशंकर तिवारी ने कहा कि आए दिन जर्जर सड़को के चलते राहगीर गिर कर चोटिल हो जाते थे। इससे राहत मिलेगी। सोनूघाट के पूर्व प्रधान इंद्रजीत यादव ने कहा कि राहगीरों को दिक्कतें हो रही थीं। सड़कों के बनने से आमजन को काफी राहत मिलेगी।
देवरिया दुबे निवासी गंगेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि सोनूघाट-बरहज मार्ग की हालत बद से बदतर थी। मुख्यमंत्री की घोषणा से सड़क जल्द बनने की उम्मीदहै। सुबिखर निवासी हीरालाल जायसवाल ने कहा कि सड़कों का निर्माण होने से यातायात को बढ़ावा मिलेगा। पकड़ी बरांव मोहरा मार्ग 23 करोड़ से शुरू : जिले के पकड़ी बरांव मोहरा 10.33 किमी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शनिवार से शुरू हो गया।
यह मार्ग लोक निर्माण विभाग बनवा रहा है। यह मार्ग रुद्रपुर से बरहज मार्ग में जुड़ेगा। बताते चलें कि देवरिया से बड़हलगंज और वाराणसी जाने के लिए पकड़ी बरांव मोहरा तक 10 किमी मार्ग की स्थिति बहुत दयनीय थी। उबड़ खाबड़ रास्ता और मात्र 3.75 मीटर चौड़ी सड़क वाहनों के चलने के लिए ठीक नहीं है। शासन ने इसका संज्ञान लेते हुए पकड़ी बरांव मोहरा मार्ग का चौड़ीकरण करने के लिए 23 करोड़ रुपये धन स्वीकृत किया था।
पकड़ी से बरांव तक की सड़क 7 मीटर चौड़ी होगी, अभी यह सड़क 3.75 मीटर चौड़ी थी। वहीं बरांव से मोहरा तक की सड़क 5 मीटर चौड़ होगी, अभी यह सड़क 3 मीटर चौड़ी है। चौड़ीकरण के साथ-साथ इस सड़क का सुंदरीकरण भी होगा।सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू होते ही आसपास रहने वाले लोगों में बहुत खुशी है।

उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उनके इलाके का चौमुखी विकास होगा। साथ ही रोजगार के साधन उपलब्ध हाेने के आसार हैं। मार्ग बनने से समय की बचत के साथ-साथ लोगों की राह भी आसान होगी। पकड़ी बरांव मार्ग बन जाने से लोगों का एक घंटे समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed