फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Winning participants of block level quiz competition honored

Deoria News: ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी सम्मानित

Sat, 16 Mar 2024 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Winning participants of block level quiz competition honored
-प्रथम चरण में बहु विकल्पीय 20 प्रश्नों की परीक्षा हुई
विज्ञापन

-साक्षात्कार के आधार पर टॉप 10 और टॉप पांच छात्र चयनित हुए
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। तरकुलवा ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शुक्रवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता बीएसए के निर्देशन में आयोजित हुई। प्रतियोगिता तीन चरणों में हुई। संचालन विज्ञान विषय के एआरपी कृष्ण कुमार गुप्त और गणित विषय के एआरपी शाहिद अली ने किया।
विकास खंड क्षेत्र के प्रत्येक उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों से कक्षा-6 से एक कक्षा-7 से दो और कक्षा-8 से तीन बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रथम चरण में बहु विकल्पीय 20 प्रश्नों की परीक्षा हुई, जिसमें से उच्च अंक प्राप्त करने वाले 40 प्रतिशत बच्चों ने द्वितीय चरण की बहु विकल्पीय और लघु उत्तरीय प्रश्नों की परीक्षा में प्रतिभाग का अवसर दिया गया। पुनः द्वितीय चरण में उच्च अंक प्राप्त करने वाले 40 प्रतिशत बच्चों में से साक्षात्कार के आधार पर टॉप 10 और टॉप पांच छात्र चयनित हुए।
विज्ञापन

इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय कैथौली की मोनिका कुमारी, विक्रम सिंह और प्राथमिक विद्यालय पारसखाड़ के कृष्णा गोंड व विवेक गोंड शामिल रहे। टॉप टेन व टॉप फाइव प्रतिभागियों को 1400 रुपये, शील्ड, पदक आदि देकर सम्मानित किया गया। अन्य को भी प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अनिल भारती, ब्रजेश तिवारी, विजय कुमार गुप्ता, नाजिया खातून, प्रियंका कुशवाहा, वर्तिका मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed