फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   winners hounered of sansad khel spardha

सांसद खेल स्पर्धा के विजेता पुरस्कृत

Sat, 27 Nov 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
winners hounered of sansad khel spardha
सांसद खेल स्पर्धा के विजेता पुरस्कृत
विज्ञापन

खेलो इंडिया अभियान के तहत स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खेलो इंडिया अभियान के तहत आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले शनिवार को रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए। विभिन्न खेलों के विजेता प्रतिभागियों को शाम को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि एवं देवरिया सदर के सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि जनपद के खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इससे ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि आगे चलकर यही खिलाड़ी प्रदेश व देश स्तर पर जिले का मान बढ़ाएंगे। सीडीओ रविंद्र कुमार ने कहा कि खेल व खिलाड़ियों के लिए यह बेहतर प्रतियोगिता रही। संचालन पंकज शुक्ल एवं आभार जिला क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय ने जताया। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह के अलावा बेसिक के ब्लॉक स्तरीय व्यायाम शिक्षक व अनुदेशक, माध्यमिक के क्रीड़ाध्यापक, कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों की खेल शिक्षिकाएं, स्टेडियम के खेल प्रशिक्षक भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

फाइनल के विभिन्न खेलों में इनकी रही धूम
100 मीटर ओपन रेस में रंजना यादव, खुशी सिंह, सावित्री कन्नौजिया प्रथम तीन स्थान पर रहीं। 200 मीटर में खुशबू पांडेय व बबीता विश्वकर्मा पहले व दूसरे स्थान पर आई। 400 मीटर में रोशनी भारद्वाज, नेहा साहनी, अंजली कुशवाहा, 800 मीटर में रंजन यादव, खुशी सिंह, चारु यादव पहले तीन स्थानों पर आईं। कबड्डी बालिका में देवरिया सदर की टीम, खो-खो में देवरिया स्टेडियम की विजयी रही। कस्तूरबा बालिका विद्यालयों के 100 मीटर रेस में प्रीति भारती, रंजना निषाद, अर्चना गोंड, 200 मीटर में आंचल पासवान, सुमन चौहान, अफसाना खातून, 400 मीटर में आंचल गोंड, सपना शर्मा, खुशी भारती क्रमश:पहले तीन स्थानों पर रहीं। कबड़्डी में केजीबीवी गौरीबाजार विजेता एवं बरहज उपविजेता बनीं। खो-खो में केजीबीवी रामपुर कारखाना प्रथम व दूसरे स्थान पर बैतालपुर रही। अंडर-17 बालक वर्ग के 100 मीटर रेस में विकास शर्मा, 200 मीटर में विकास पासवान, 400 मीटर में आशुतोष पांडेय, 800 मीटर में अर्जुन यादव अव्वल रहे। इसी वर्ग के खो-खो में अशोक इं.कॉ.रामपुर कारखाना ने बाजी अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed